चतरा, अगस्त 8 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल स्कूल में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। गुरुवार की रात करीब दो से तिन बजे के बीच चोरों ने एक बार फिर स्कूल परिसर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि रात्रि प्रहरियों की सतर्कता और ग्रामीणों व पुलिस के समय पर पहुंचने के कारण चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। घटना के बाद प्रधानाध्यापक भागीरथ मिस्त्री ने मुखिया नेमन भारती की मौजूदगी में थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मुखिया ने भी चोरों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक के अनुसार, घटना के समय दोनों रात्रि प्रहरी कार्यालय कक्ष में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक विद्यालय की बिजली बंद हो गई। एक प्रहरी जब बिजली जलाने के लिए दरवाजा खोलने पहुंचा तो पाया क...