चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। मॉडल कॉलेज चतरा में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए नीव वोटर्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।जिला यह भी पढ़ें- सीयूजे में युवा मतदाताओं को किया गया जागरूक निर्वाचन कार्यालय से पहुंचे सुजीत राय और राहुल कुमार ने विद्या...