Chatra News: मूसलाधार बारिश में मकान हुआ ध्वस्त, महिला और बच्चे दबे
चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के सलैया गांव में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक मिट्टी-खपरैल का घर अचानक ध्वस्त हो गया। मकान के अंदर मौजूद एक महिला और उसके 4 बच्चे मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार घटना सलैया गांव निवासी किरण देवी के घर की है। किरण देवी अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थीं, तभी अचानक दीवार और पूरा छप्पर गिर गया।महिला और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- घर में सो रहे लोगों पर बारिश में गिरी दीवार, चार घायल घटना में महिला और बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। पीड़िता किरण देवी के पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं और घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.