Chatra News: मूक-बधिर महिला 9 दिनों से लापता, पुलिस से गुहार
चतरा, सितम्बर 30 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती उरुब गांव निवासी हेमराज तूरी की 35 वर्षीय मूक-बधिर पुत्री रितिया देवी पिछले नौ दिनों से लापता है। बेटी का कोई सुराग न मिलने से परेशान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार 22 सितंबर को रितिया देवी घरेलू सामान लेने के लिए पत्थलगड्ढा साप्ताहिक बाजार गई थी। जब देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ी और उन्होंने खोजबीन शुरू किया लेकिन आजतक उसका पता नहीं चल पाया है। वह न बोल सकती है, न सुन सकती है। परिजनों ने सिमरिया थाना को आवेदन देकर बेटी की जल्द से जल्द खोजबीन करने और उसे सकुशल घर वापस लाने की भावुक गुहार लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.