चतरा, सितम्बर 11 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के द्वारी गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र तक आवागमन की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर शुक्रवार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, चतरा के कनीय अभियंता ने मुख्य पथ से उप स्वास्थ्य केंद्र तक बनने वाले सड़क मार्ग की मापी की। इस दौरान पंचायत के मुखिया जगदीश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बताया गया कि मुख्य पथ से उप स्वास्थ्य केंद्र द्वारी तक अब तक आवागमन के लिए समुचित सड़क अथवा पीसीसी पथ उपलब्ध नहीं था। इसके कारण मरीजों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा ग्रामीणों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र तक पथ निर्माण की मांग प्रशासन से की थी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता...