Chatra News: मुखिया राधिका देवी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान
चतरा, अक्टूबर 1 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। सेवा ही स्वच्छता 2026 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत प्रखण्ड के सभी जलसहियाओं ने सिंघानी मुखिया राधिका देवी के नेतृत्व में गुरुवार को सिंघानी पंचायत भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। ष्स्वच्छ में सहभाग,स्वच्छ भारत- विकसित भारतष् के तहत पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान में सिंघानी पंचायत भवन परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। वहीं कचरा एकत्र कर निपटान किया गया और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- खुद में स्वच्छता की भावना लाएं,घर की ही तरह अन्य सभी स्थानों को भी रखें स्वच्छ: डीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.