चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि नवादा पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह ने अपने निजी खर्चे से बारा पुल के पास नरचा खुर्द पथ पर लगभग 500 मीटर गड्ढे में पत्थर व डस्ट भरवाया। इस दौरान मुखिया विकास सिंह ने कहा कि पिछली बार भी पथ पर बने गड्ढे में अपने निजी खर्च से मरम्मत करवाया था। इस बार भी अपने निजी खर्च से दो हाइवा मेटल व डस्ट गड्ढे में भरवाया। चुकीं बरसात में पैदल भी चलना दुश्वार हो गया था। मुखिया केइस सराहनीय कार्य के लिए पंचायतवासियों ने उन्हें धन्यवाद दिया। मालुम हो कि बारा पुल के पास नरचा खुर्द पथ पर बरसात के समय में बड़े बड़े गढ्ढे बन जाते हैं, बारिश का पानी इन गढ्ढों में भरने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है, साथ ही आये दिन दुर्घटना घटते रहती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना...