Chatra News: मिर्गी का दौरा पड़ने से मजदूर की हुई मौत
चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के खूटीकेवाल गांव में मंगलवार की शाम मिर्गी का दौरा पड़ने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर 45 वर्षीय हुलास भारती है। हुलास भारती खेत में घास निकालने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और जमीन पर गिरते ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे उठाया लेकिन उससे पहले मजदूर दम तोड़ चुका था। मजदूर की मौत से उसके घर वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय मुखिया बसंती पन्ना ने मृतक मजदूर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से सहायता प्रदान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.