चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के मायापुर हिंदी मध्य विद्यालय परिसर स्थित एक कुएं से शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान गोसपुर गांव के 60 वर्षीय सोहर यादव के रूप में की गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह प्रार्थना के बाद छात्रों ने कुएं में एक शव को तैरते देखा और तुरंत शिक्षकों को सूचना दी। शिक्षकों ने ग्रामीणों और हंटरगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।परिजनों के अनुसार, सोहर यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त था।सोहर यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गोरीगामा में अधेड़ का शव मिला यादव पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। परिवार वाले लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन कह...