चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हाहे में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी जनेश कुमार यादव एवं अभिषेक कुमार ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण से जुड़ा होता है। जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य आवश्यक है, उसी प्रकार मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी सुखी एवं संतुलित जीवन के लिए बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Chatra News: मानसिक स्वास्थ्य पर जागरुकता शिविर आयोजित खराब मानसिक स्वास्थ्य का प्रभाव व्यक्ति...