Chatra News: मानसिक रूप से बीमार युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के दूंदू गांव निवासी कृष्णा भारती के 16 वर्षीय पुत्री मीना कुमारी ने घर में फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली है। युवती के पिता कृष्णा भारती ने बताया कि बुधवार को सभी लोग रात में सोने चले गए। इसी दौरान मीना अपने कमरे में ही फांसी पर लटक कर जान दे दी। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार रहती थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंच कर युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया है।इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मृतका युवती मानसिक रूप से बीमार थी इसी कारण वह घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी है। यह भी पढ़ें- मानसिक रूप से बीमार युवती ने जहरीली दवा पीकर की खुदकुशी मामले की तफशिस किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.