Chatra News: मां भगवती मंदिर के पश्चिमी भू-भाग में अतिक्रमण की आशंका
चतरा, सितम्बर 22 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध दक्षिणेश्वरी मां भगवती मंदिर के पश्चिमी भू-भाग एवं सीमावर्ती क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर सिंघानी और पत्थलगड्डा के ग्रामीणों ने मंदिर क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित भूमि एवं आसपास के क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और मामले को लेकर आगे आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया।ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर क्षेत्र की जमीन को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले राजस्व अभिलेखों एवं स्थल की वास्तविक स्थिति की जांच आवश्यक है। इसी को लेकर ग्रामीणों द्वारा अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अंचल कार्यालय की ओर से जांच एवं स्पष्ट जानकारी मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.