Chatra News: महेंद्र सिंह भोक्ता की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के ऊंटा चौक स्थित पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह भोक्ता की प्रतिमा पर बुधवार को उनकी 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि स्व महेंद्र सिंह भोक्ता ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने सामाजिक न्याय और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.