चतरा, अगस्त 6 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि। महिला महाविद्यालय, चतरा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से गुरुवार को इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलदेव राम द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन, समयपालन तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों का परिचय नवप्रवेशित छात्राओं से कराया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh N...