चतरा, जुलाई 27 -- Chatra News: महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर रविवार को झारखंड (कुम्हार) प्रजापति समाज की ओर से चतरा के डीएमएफटी भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर समाज की एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ईशरचंद प्रजापति, जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Mor...