चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिला में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी समेत कई खाद्य सामग्रियों की कीमतों में तेजी आने से रसोई का खर्च बढ़ गया है। पिछले 7 अगस्त से चीनी का भाव 50 रुपये से बढ़कर करीब 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। वहीं, पिछले तीन महीनों में उड़द दाल, सरसों तेल और रिफाइंड तेल की कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, वर्तमान में सरसों तेल और रिफाइंड तेल के भाव में खास बदलाव नहीं हुआ है। सूखे मेवों की कीमत में भी करीब 200 रुपये प्रति किलो तक तेजी आई है। यह भी पढ़ें- Simdega News: महंगाई की मार, बिगड़ रहा घरों का बजट चावल के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के बाजार में भी महंगाई का असर साफ दिख रहा है। फूलगोभी 70, बीन 60, पटल 50, बैंगन 40, करेला 40, टम...