Chatra News: मवेशी चराने गया अधेड़ नदी के तेज धार में बहा, मौत
चतरा, सितम्बर 2 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड थाना क्षेत्र के करकरा गांव में मंगलवार की दोपहर नदी की तेज धार में एक अधेड़ बह गया, जिसस उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान करकरा गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार भुईयां के रूप में हुई है। मृतक का शव दो किलोमीटर दूर 18 घंटा बाद बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिला है। शव का बरामद करकरा नदी के बन्हा स्थित चेकडैम के समीप पानी में तैरता हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार भुईयां मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ करकरा नदी के किनारे मवेशी चराने गए थे।
घटना का विवरण मवेशी चराने के दौरान वे नदी के एक छोर से दूसरे छोर पर जा रहे थे, तभी अचानक नदी में बढ़े बारिश के तेज पानी के बहाव में वे संतुलन खो बैठे और बह गए। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.