Chatra News: मयूरहंड में हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग
चतरा, नवम्बर 9 -- मयूरहंड की हार्डवेयर दुकान में भीषण आग Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि । मयूरहंड स्थित मां दुर्गा हार्डवेयर दुकान में रविवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे दुकानदार को करीब 5 से 6 लाख रुपये का भारी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान में रखा डिस्टेंपर पेंट, प्राइमर, प्लास्टिक पाइप, रस्सियां तथा हार्डवेयर से संबंधित अन्य कई कीमती वस्तुएं आग की लपटों की भेंट चढ़ गईं। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे दुकान क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार उठने लगा। दुकान संचालक रामसेवक साव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की मुख्य वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट है। उन्होंने बताया कि मयूरहंड में उनकी दो दुकानें हैं, एक मयूरहंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.