Chatra News: मयूरहंड में मवेशी लदा वाहन पलटने से 12 मवेशियों की मौत
चतरा, अगस्त 29 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड थाना क्षेत्र में मवेशियों की अवैध तस्करी का एक मामला सामने आया है, जहां मवेशी लदा एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में वाहन में लादे गए 12 मवेशियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 मवेशियों को सुरक्षित बच गए। वाहन चालक समेत तस्कर जंगल के फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। तस्करों द्वारा एक 407 मालवाहक वाहन में कुल 17 मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर लादा गया था। वाहन मयूरहंड की ओर से पचमो मोड़ की तरफ जा रहा था। मोड़ से लगभग तीन किलोमीटर पहले एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई। तस्करों की घोर क्रूरता के कारण मवेशियों के पैर और मुंह बेरहमी से बांधे गए थे। वाहन पलटने के बाद जो मवेशी बाहर गिर गए, वे किसी तरह बच गए, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.