Chatra News: मयूरहंड में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन
चतरा, जुलाई 22 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने मयूरहंड में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने की। इस दौरान केंद्र के संचालक नवीन प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुमार उज्जवल दास ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से क्षेत्र के आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद और आम नागरिकों को किफायती दामों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराना है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाला खर्च कम हो सके। कार्यक्रम में केंद्र के संचालक नवीन प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि इस जन औषधि केंद्र के माध्यम से स्थानीय आम जनता को पूरी ईमानदारी के साथ गुणवत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.