चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। क्षेत्र के लोगों को किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मयूरहंड में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ होने जा रहा है। इस केंद्र का उद्घाटन सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास के द्वारा 22 जुलाई को किया जाएगा। केंद्र के संचालक नवीन प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जन औषधि केंद्र के खुलने से स्थानीय आम जनता को काफी सहूलियत मिलेगी। बाजार की तुलना में यहां लोगों को बेहद सस्ती और उच्च गुणवत्तापूर्ण दवाइयां आसानी से मिल सकेंगी। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुगम बनाना है, जिससे मरीजों के इलाज के खर्च में भारी कमी आ सके। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां...