चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड प्रखंड में नल-जल योजना बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। एक तरफ जहां तकनीकी खामियों और लापरवाही के कारण हजारों लीटर शुद्ध पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई गांवों के सैकड़ों घर पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। यह स्थिति सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन पर बड़ा सवाल है। प्रखंड के फुलांग गांव में मुंशी भुइया के घर के पास नल-जल योजना का मुख्य पाइप फट गया है। इसकी वजह से पिछले कई दिनों से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। पाइप से निरंतर पानी रिसने के कारण मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। सड़क पर पानी बहने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सूचना देने के ब...