Chatra News: मयूरहंड में धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय गणेश महोत्सव,
चतरा, सितम्बर 19 -- Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय समेत मयूरहंड बाईपास रोड और ढोढी में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन बुधवार को उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच हो गया। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गणेश पूजा के अंतिम दिन मयूरहंड बाईपास रोड स्थित पूजा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में महाप्रसाद लेने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। महोत्सव के दौरान पंडालों में स्थापित आकर्षक चलंत झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु लगातार पहुंचते रहे। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.