चतरा, अक्टूबर 5 -- Chatra News: मयूरहंड में आवारा कुत्तों का आतंक मयूरहंड में आवारा कुत्तों का आतंक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज वैक्सीन न होने से लोग परेशान मयूरहंड प्रतिनिधि क्षेत्र इन दिनों आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से त्रस्त है। हर गली, मोहल्ले और मुख्य बाजारों में आवारा कुत्तों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि ये कुत्ते आए दिन राहगीरों, बच्चों और पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं।

स्वास्थ्य केंद्र में समस्याएँ हालात तब और गंभीर हो जाते हैं जब कुत्ता काटने के बाद घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (मयूरहंड) जाना पड़ता है। अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन और अन्य आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को भारी कठिनाइयों ...