Chatra News: मयूरहंड में अनोखी परंपरा, माता के मुकुट चढ़ावे के लिए वर्ष 2069 तक की लंबी बुकिंग
चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। जिले के मयूरहंड प्रखंड में दुर्गा पूजा से जुड़ी एक बेहद अनूठी और आस्था से परिपूर्ण परंपरा इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां माता के मुकुट को चढ़ाने के लिए भक्तों के बीच खुली बोली लगाई जाती है, जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रहती है। भक्तों की अगाध आस्था का आलम यह है कि माता के मुकुट को चढ़ाने की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) वर्ष 2069 तक पूरी तरह बुक हो चुकी है। यानी आने वाले दशकों तक यह तय है कि कौन सा भक्त किस साल माता को मुकुट अर्पित करेगा। इस लंबी कतार के बावजूद प्रतीक्षा सूची में नाम दर्ज कराने वालों की संख्या हर साल लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस परंपरा की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी पारिवारिक और भावनात्मक विरासत है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि पिता द्वारा लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.