चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने गणना प्रपत्र भरकर एवं उस पर हस्ताक्षर कर 27-चतरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड चतरा के मतदान केन्द्र संख्या-288 के बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन किया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, चतरा, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, चतरा, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, चतरा, बीएलओ सुपरवाइजर तथा संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...