Chatra News: मजदूरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने कोल डिस्पैच छह घंटे तक ठप रखा
चतरा, जुलाई 9 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। पिछले छह माह से ट्रांसपोर्टरों द्वारा 49 सफाई कर्मियों की मजदूरी भुगतान नहीं होने से क्षुब्ध कर्मियों ने टंडवा पिपरवार रोड के राहम मोड़ में छह घंटे तक कोल ट्रांसपोर्टिग ठप कर दिया। बताया गया ट्रांसपोर्टरो के रोड की सफाई के लिए राहम समेत अन्य गांवों के 49 कर्मियों से सेवा ली जा रही थी। परन्तु मजदूरी भुगतान नहीं किये जाने से बुधवार को एनटीपीसी और सीसीएल की कोयला ढूलाई बाधित कर दिया। दस बजे दिन से आरंभ चार बजे शाम तक कायम रहा। राहम मुखिया विश्वजीत उरांव ने बताया कि डीएसपी के आश्वासन पर कर्मियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इसके चार दिन पूर्व भी कर्मियों ने डिस्पैच बाधित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.