Chatra News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरिया में शोक,
चतरा, सितम्बर 7 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड के बगरा हाई स्कूल प्रांगण में विश्वकर्मा (लोहार) समाज, प्रखंड सिमरिया की ओर से एक विशेष शोकसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में झारखंड सरकार के मंत्री व गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक हुए निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी बेचन विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू का जाना पूरे झारखंड और विश्वकर्मा समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वक्ताओं ने उनके जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्होंने विश्वकर्मा लोहार समाज के एक अत्यंत गरीब परिवार में जन्म लिया था। अपनी कड़ी मेहनत, अटूट परिश्रम और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.