चतरा, अक्टूबर 5 -- Chatra News: भेड़िए के हमले में दो घायल भेड़िए के हमले में दो घायलगिद्धौर प्रतिनिधिगिद्धौर थाना क्षेत्र के अमीन गांव में शनिवार की देर शाम भेड़िए के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घायलों की पहचान अमीन गांव निवासी कृष्णा भुईयां के 12 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार तथा पचन भुईयां के 32 वर्षीय पुत्र तोखलाल भुईयां के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम दोनों अमीन गांव के समीप टहल रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से अचानक एक भेड़िया निकल आया और दोनों पर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...