चतरा, जुलाई 20 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी के भुरकुंडा जंगल में एक हाईवा अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों व राहगीरों ने बहुत मुश्किल से हाइवा से बाहर निकाला।

घायलों का उपचार घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी पहुंचाया गया जहां चिकित्सक संजीव रंजन ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के पश्चात गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया है। घायलों ने बताया कि ढोढ़ी गांव में पिच रोड का कार्य चल रहा था, कार्य के बाद हमलोग हाईवा से ही उटा प्लांट जा रहे थे। इसी दौरान भुरकुंडा जंगल में हाईवा में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण अनियंत्रित हो गयी जिससे हाईवा रोड के नीचे गड्ढे पलटी...