चतरा, सितम्बर 15 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। आवासीय हाई स्कूल खेल मैदान में मंगलवार को लावालौंग फुटबॉल चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन के मौके पर खेले गए महिला शो मैच में स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब कांके, रांची ने स्वामी विवेकानंद फुटबॉल क्लब जोन्हा, रांची को 1-0 से हरा दिया। मुकाबले में स्टार वॉरियर्स की ओर से नेशनल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। जोन्हा की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन स्टार वॉरियर्स की रक्षापंक्ति ने उसके प्रयासों को सफल नहीं होने दिया। अंत तक स्टार वॉरियर्स की 1-0 की बढ़त कायम रही और टीम ने उद्घाटन मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- Chatra News: लावालौंग में 15 सितंबर से फुटबॉल चैंपियंस ट्रॉफी का महा...