चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत जशपुर गांव निवासी मुकेंद्र खरवार का भारतीय सेना में चयन होने पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया। मुकेंद्र खरवार, शंभू सिंह खरवार के पुत्र हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाले मुकेंद्र ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर भारतीय सेना में स्थान हासिल किया है। उनके पिता वर्षों तक घर-परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते रहे। वहीं, उनके बड़े भाई मुकेश सिंह वर्तमान में होमगार्ड में कार्यरत हैं। सिकंदर खरवार के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने मुकेंद्र की सफलता को पूरे गांव और क्षेत्र का गौरव बताया। समारोह में उनके प्रशिक्षक योगी भी शामिल ...