चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को बजरंगबली मंदिर यज्ञशाला परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री बिहारी भारती ने किया। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि 29 जु...