चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र की सिलदाग पंचायत में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन निर्माण कार्य में अनियमितता एवं घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन कुमार भारती को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते इसकी जांच नहीं हुई तो हम आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विवाह भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य को रोककर उसकी निष्पक्ष जा...