चतरा, जुलाई 25 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में शनिवार को नवगठित न्यास समिति के अध्यक्ष यतेन्द्र सिंह चौहान सहित सभी नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के साथ ही समिति ने मंदिर की धार्मिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मंदिर की छत की सीलन, गुंबद की मरम्मत, साधना चबूतरा पर रफ टाइल्स लगाने, पुराने गार्डन का सौंदर्यीकरण, शिवमंदिर परिसर में सबमर्सिबल पंप लगाने, मंदिर की आय बढ़ाने, मंदिर में सभी तरह की कटनेवाली रसीद ऑनलाइन करने, ब्लॉक गेट से मुख्य मंदिर तक लाइट की व्यवस्था करने और शिवमंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने समेत अन्य निर्णय लिए।मौके यह भी पढ़ें- मां भद्रकाली न्यास समिति करेगी भद्रकाली मंदिर का संचालन पर यतेन्द्र सिंह चौ...