Chatra News: बड़े स्क्रीन के स्मार्ट टीवी और एआई फीचर वाले उपकरणों की बढ़ी मांग
चतरा, अक्टूबर 29 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि दीवाली को लेकर चतरा के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार पर घर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए ग्राहक स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जानकारी लेने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इस बार बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर से लैस उपकरणों की मांग को लेकर ग्राहकों में खास दिलचस्पी है। हालांकि, फिलहाल बिक्री में अपेक्षित तेजी नहीं आई है, लेकिन धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोग पसंदीदा सामान की बुकिंग करा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों का रुझान अब साधारण उपकरणों के बजाय आधुनिक और प्रीमियम उत्पादों की ओर बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट टीवी क्यों खरीदना? Amazon से इतने में लाएं 4K Smart Projector और उठाएं थिएटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.