चतरा, जुलाई 28 -- Chatra News: इटखोरी, निज प्रतिनिधि रविवार की देर रात सपना होटल के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात बड़े वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने अपने प्रयास से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का प्राथमिक उपचार के बाद हज़ारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया । मृतक की पहचान हजारीबाग जिले चौपारण प्रखंड के महराजगंज के मध्यगोपाली निवासी ललन कुमार साव पिता तोख़लाल साव के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मुंबई से गांव लौटे ललन की सड़क हादसे में मौत एक गंभीर वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल युवक बबलू कुमार साव पिता सहजीवन साव के रूप में किय...