चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा थाना के बड़गांव में एक आदिवासी किशोरी की कथित अपहरण के बाद दुष्कर्म और उसके बाद एक विशेष समुदाय के एक युवक मो इमरोज की हत्याकांड के बाद विवाद को देखते हुए सिमरिया एसडीओ प्रदीप महतो ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़गांव मे निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। एसडीओ ने निषेधाज्ञा की धारा 163 लागू करते हुए पांच से अधिक भीड़ और किसी प्रकार का रैली व, सभाओ पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में प्रशासन की ओर शनिवार को वाहन पर चोंगा लगाकर गांव में प्रचार प्रसार भी विधिवत रूप सेकिया गया। दूसरी ओर बड़गांव में आज पांचवें दिन भी शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस बल तैनात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...