Chatra News: बड़की नदी का पुल बना जर्जर, हादसे की आशंका
चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि कान्हाचट्टी से पेलतोल और पांडेमहुआ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित बड़की नदी पुल बेहद जर्जर स्थिति में है। पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे बरसात के मौसम में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पुल के कई हिस्सों में क्षति स्पष्ट दिखाई दे रही है। प्रतिदिन स्कूली बच्चों, किसानों, राहगीरों तथा छोटे-बड़े वाहनों का इस पुल से आवागमन होता है, लेकिन जर्जर अवस्था के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से पुल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.