चतरा, नवम्बर 9 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि । छठ पूजा समिति, बेलहर की बैठक सोमवार को देवी मंडप के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक कि अध्यक्षता आदित्य दांगी एवं संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया। बैठक में आगामी छठ की तैयारियों को लेकर किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्युत सज़ा किया जाना है। छठ घाट पर चुनरी पंडाल, व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम और भगवान भास्कर की पूजा अर्चना को लेकर फ्लावर डेकोरेशन पंडाल बनाया जाएगा। मालूम हो कि इससे पूर्व नए समिति का गठन किया गया जहां सर्वसम्मति से अध्यक्ष तिलेश्वर दांगी, सचिव बसंत दांगी, कोषाध्यक्ष संतन दांगी, उपाध्यक्ष अभय कुमार, कार्यकारी प्रमुख कैलाश यादव को बनाया गया है जबकि दर्जनों युवकों को सदस्य के रूप में चुना गया है। बैठक में मुसाफिर राणा, महादेव दांगी, राजकुमार ...