चतरा, नवम्बर 22 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। अचानक हुई इस बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुँचा है, वहीं आगामी रबी फसल की बुवाई भी पिछड़ने लगी है। फसल के खराब होने से किसानों को अच्छा-खासा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और उनके चेहरों पर भविष्य की चिंता साफ तौर पर छलक रही है। खेतों में जलभराव की स्थिति बनने से तैयार और कटाई के लिए खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। कई इलाकों में तेज हवा और पानी के कारण धान की फसल खेतों में ही बिछ गई, जिससे अधिकांश धान की बालियाँ खराब हो गईं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बेमौसम बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, धान व रबी को नुकसान दाने काले पड़ने और झड़ने की आशंका से किसान बेहद परेशान हैं। जिन किसानों ने फसल काटकर खेत या खलिहान म...