चतरा, नवम्बर 5 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार को बीएलओ और बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित की गई। बैठक के साथ चुनाव पाठशाला का भी आयोजन किया गया। इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दस्तावेजों से वंचित मतदाताओं और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले मतदाताओं के मामलों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रपत्र-2 में नोटिस एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। प्रकाशित सूची को बीएलओ और बीएलए-2 के साथ-साथ चुनाव पाठशाला की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं आम नागरिकों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: मतदाता सूची की शुद्धता परखने घर-घर पहुंचे डीसी इसका उद्देश्य ऐसे मतदाताओं की पहचान करना था, जिनके पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं...