Chatra News: बीरबीर स्कूल का हैंडपंप खराब, घर से पानी ला रहे बच्चे
चतरा, अक्टूबर 11 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। पीएचईडी विभाग के लापारवाही से धनगड़ा पंचायत के उम व बीरबीर में पिछले 5 माह से हैंडपंप खराब है। जिस कारण मध्यान्ह भोजन बनाने में परेशानी हो रही है। लिहाजा बच्चों को पानी पीने के लिए घर से पानी लाना पड़ रहा है। स्कूल समिति द्वारा पीएचईडी विभाग को बार बार अनुरोध के बावजूद नहीं बन पा रहा है चापानल। स्कूल के प्रिंसिपल अमित कुमार ने बताया कि स्कूल में पानी की समस्या है। ऐसे में अभिभावक जिला प्रशासन से सवाल पुछा रहे है कि डीएमएफटी मद में अरबों की राशि कहां खर्च हो रही है? ग्रामीणों की मांग है कि एक डीप बोरिंग से हीं समस्या का समाधान संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.