Chatra News: बीडीओ ने मतदान केंद्रों पर एसआईआर कार्य का लिया जायजा
चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने गुरुवार को किरकिरा, पहरा, मारंगी सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे एसआईआर से संबंधित प्रपत्र समय पर अपने बीएलओ के पास जमा करें, ताकि निर्धारित अवधि में उनका ऑनलाइन अपलोड और सत्यापन किया जा सके। मौके पर बीपीओ विनोद कुमार साव, पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसआईआर के काम में कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.