चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उदल राम ने दर्जनों मतदान केंद्र के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करने का निर्देश दिया है। वहीं सभी बीएलओ को मतदाताओं के घरघर जाकर यह कार्य करने का निर्देश बुधवार को दिया है।

मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण इसके अलावा प्रखण्ड के कई पदाधिकारी विभिन्न मतदान केंद्र के क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया तथा बीएलओ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए मतदाता सूची की पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। किसी मतदाताओं का नाम ...