Chatra News: बीआरसी कार्यालय बलबल में चोरी, लैपटॉप-सीसीटीवी कैमरे समेत जरूरी दस्तावेज गायब
चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड के बलबल स्थित बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर कार्यालय से लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे, जेरॉक्स मशीन तथा कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह कार्यालय खुलने के बाद कर्मियों को हुई। इसके बाद तत्काल गिद्धौर थाना पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। चोरी की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान में जुटी है।शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.