चतरा, अगस्त 21 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। जहां के कोयले से देश की राजधानी दिल्ली जगमगा रही है उसी आम्रपाली के होन्हे में सीसीएल के बाबूओं के लिए बने आधुनिक मेगा टाउनशिप बिजली पानी न होने के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया गया कि सीसीएल 611 करोड़ खर्च कर कामगार और अधिकारियों के रहने के लिए टाउनशिप का निर्माण किया है। परन्तु अबतक क्वार्टरो मे बिजली सप्लाई आरंभ नहीं होने से एक भी सीसीएल के कर्मी नहीं रह रहे हैं। जो धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है।जबकि टाउनशिप बनाने वाली आर के कंस्ट्रक्शन कंपनी सीसीएल को हैंड ओवर करने का हर संभव प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तांतरी पहुंच कर डीसी ने विकास योजना व विस्थापितो की सुनी समस्या जानकारी के अनुसार अरबों की लागत से बने टाउनशिप में ए टाइप में 864 क्वार्टर,बी टाइप में 192, सी टाइप मे...