Chatra News: बिजली कटौती से शहरवासी परेशान
चतरा, अगस्त 29 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि । जिले में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में महज करीब आठ घंटे ही बिजली रहने की बात सामने आई। वहीं गुरुवार की सुबह से भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। इससे लोगों के घरेलू कामकाज से लेकर कारोबार तक प्रभावित हो रहे हैं।शहरवासियों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन धरातल पर लोगों को 12 घंटे से अधिक नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। कई बार कुछ मिनटों के अंतराल पर ही बिजली गुल हो जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.