चतरा, नवम्बर 28 -- Chatra News: बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला का आयोजन बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला का आयोजनमयूरहंड प्रतिनिधिजिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तत्वावधान में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मयूरहंड प्रखण्ड अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द$2 उच्च विद्यालय में बाल विवाह उन्मूलन पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला अधिकार मित्र दिलीप कुमार, सोनी कुमारी, नीतू कुमारी एवं पूनम कुमारी एवं दयानन्द कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे स्वयं बाल विवाह नहीं करेंगे और अपने आस पास कहीं भी बाल विवाह होता देखेंगे तो उसकी सूचना शिक्षक, अभिभावक या प्रशासन को देंगे। यह भी पढ़ें- ...