Chatra News: बालू की कीमत में उछाल, 100 सीएफटी के लिए चुकाने पड़ रहे चार हजार रुपये
चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानसून के दौरान बालू की उपलब्धता प्रभावित होने से चतरा जिले में इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में प्लास्टर और ढलाई में इस्तेमाल होने वाला बालू प्रति ट्रैक्टर करीब चार हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, 100 सीएफटी ढलाई वाला बालू भी करीब चार हजार रुपये में मिल रहा है। पिछले दस दिनों में बालू की कीमत में प्रति 100 सीएफटी करीब 1000 रुपये तक की वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि मानसून में सरकारी स्टॉकिस्ट के माध्यम से बालू उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बाजार में सरकारी स्टॉक का बालू पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य में लगे लोगों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Simdega News: बालू की किल्लत से निर्माण कार्य प्रभावित, कीमतों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.